सनी देओल फिल्मों में नहीं हैं ज्यादा एक्टिव, फिर भी 350 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल आज 19 अक्तूबर को अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सनी के पिता धर्मेंद्र 70 के दशक के सुपरस्टार थे और उन्होंने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाया। सनी ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से की थी। बता दें रोमांटिक फिल्म से करियर शुरू करने वाले सनी की इमेज एक्शन और एक गुस्सैल हीरो की बनी हुई है।
