ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुईं सनी लियोनी, पैन कार्ड पर लिया गया लोन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pinkvilla
एक्ट्रेस सनी लियोनी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई। उन्होंने एक ट्वीट में दावा किया कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके धनी ऐप से लोन लिया गया। जिसके चलते उनका सिबिल स्कोर कम हुआ। इस लोन की रकम 2000 रुपए है। सनी ने इंडियाबुल्स पर आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद उनकी मदद नहीं की गई। हालांकि, वो ट्वीट डिलीट करके सनी ने नए ट्वीट में इंडियाबुल्स को धन्यवाद कहा।
