पति डेनियल वेबर के साथ 'बिग बॉस 15 OTT' में एंट्री करेंगी सनी लियोन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
टीवी का मशहूर शो बिग बॉस अपने विवादों और किस्सों के लिए जाना जाता है। इस शो में देश की मशहूर हस्तियां शिरकत करती हैं। 'बिग बॉस 15' का डिजिटल संस्करण स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट पर शुरू हो चुका है। अब इस शो से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है। 'बिग बॉस 15' में बहुत जल्द अभिनेत्री सनी लियोन अपने पति डेनियल वेबर के साथ उपस्थिति दर्ज कराएंगी। मेकर्स ने इस संबंध में एक प्रोमो जारी किया है।