तमिल सुपरस्टार धनुष आज मना रहे अपना 38वां जन्मदिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nbc news
तमिल अभिनेता धनुष आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने साल 2002 में तमिल फिल्म 'थुल्लुवाधो इलमई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक और उनके पिता कस्तूरी राजा ने डायरेक्ट किया था। साल 2010 में उन्हें तमिल फिल्म Aadukalam के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वो 'कोलावेरी डी' टाइटल का एक गाना गाकर इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे।
