सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को निधन के बाद मिलेगा कर्नाटक रत्न
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: kamkakura
कर्नाटक सरकार ने ऐलान किया कि दिवंगत सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक के सर्वोच्च पुरस्कार कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कर्नाटक के मुख्मंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट कर जानकारी दी। कर्नाटक रत्न से सम्मानित होने वाले पुनीत राजकुमार 10वें शख्स होंगे। गुजरे दौर के सुपरस्टार डॉ. राजकुमार के छोटे पुनीत का निधन 29 अक्टूबर को 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।
