शाहनवाज हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर SC ने लगाई रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news9live
शाहनवाज हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई। बता दें 18 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट ने कथित दुष्कर्म मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इतना ही नहीं अदालत ने तीन महीने के भीतर जांच पूरी करने के लिए कहा था।
