आज 47वां जन्मदिन मना रहे सूर्या, कल फिल्म 'सूरराई पोट्रु' के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: imdb
आज तमिल अभिनेता सूर्या 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूर्या को लोग उनकी फिल्म नंदा, गजनी, जय भीम, वरनम अयिराम, सूरराई पोट्रु, सिंघम आदि के लिए जानते हैं। सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित विमानन कंपनी एयर डेक्कन के संस्थापक जीआर गोपीनाथ के जीवन पर आधारित 'सूरराई पोट्रु' में अभिनय करने के लिए सूर्या को नेशनल अवॉर्ड मिला। इस फिल्म के जरिए सूर्या को अपने करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
