x

सुशांत मामला: महेश भट्ट और करण जौहर तक पहुंची मुंबई पुलिस की जांच, कल होगी पूछताछ

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। कई लोगों का मानना है कि सुशांत इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म, पक्षपात और गुटबाजी का शिकार हुए हैं। इस कारण फैंस में भी काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। वहीं मुंबई पुलिस इस मामले में हर पहलू को बारीकी से खंगालने की कोशिश कर रही है। अब यह जांच महेश भट्ट और करण जौहर तक जा पहुंची है।