सुशांत केस: NCB ने रिया को जारी किया समन, आज पेश हो सकती हैं अभिनेत्री
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
सुशांत मामले में ड्रग के मामले को लेकर NCB की टीम ने रिया के घर पहुंचकर समन जारी किया। इस दौरान मुंबई पुलिस भी वहां मौजूद रही। एनसीबी के संयुक्त निदेशक, समीर वानखेड़े ने कहा, 'रिया को समन जारी करके जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक रिया 11 बजे के करीब NCB दफ्तर पहुंच सकती हैं। जहां उनसे ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी।