सुशांत केस: फिर DRDO गेस्ट हाउस पहुंची रिया चक्रवर्ती, आज भी CBI करेगी पूछताछ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
सुशांत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती आज फिर पूछताछ के लिए DRDO के गेस्ट हाउस पहुंची हैं। रिया यहां मुंबई पुलिस की सुरक्षा में पहुंची। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'सीबीआई के अनुरोध पर रिया को सुरक्षा प्रदान की गई है।' इसके साथ ही CBI सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह व अभिनेता के एक और स्टाफ केशव बचनेर से भी पूछताछ हो रही है।