x

सुशांत राजपूत के योगदान को कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने सराहा, किया सम्मानित

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत राजपूत को सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान भारतीय सिनेमा और संस्कृति में योगदान के लिए दिया गया है। सम्मान के तौर पर मिले सर्टिफिकेट को अमेरिका में रहने वाली सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने हासिल किया। सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद श्वेता ने कहा, 'कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली द्वारा प्रदान किए गए इस पुरस्कार को प्राप्त करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।'