सुशांत सिंह केस: जांच को बिहार से मुंबई ट्रांसफर करने के लिए रिया चक्रवर्ती ने SC में दी याचिका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) मामले में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर की है. याचिका में मांग की गई है कि बिहार में दर्ज एफआईआर में पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और जांच को बिहार से मुंबई ट्रांसफर किया जाए. याचिका में कहा गया है कि इस मामले में पहले से ही जांच चल रही है, एक मामले की जांच दो जगहों की पुलिस नहीं कर सकती.