बीजेपी प्रवक्ता बोले, 'सुशांत केस में आदित्य ठाकरे और संजय राउत से भी सीबीआई करे पूछताछ, नार्को टेस्ट भी कराएं'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने हालिया बयान दिया है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई आदित्य ठाकरे और संजय राउत से भी पूछताछ करे और अगर जरूरत हो तो दोनों को नार्को टेस्ट भी कराया जाए। निखिल ने आगे कहा- सबूतों के साथ छेड़छाड़ करके उन्हें खत्म किया जा रहा है। गौरतलब है कि उद्धव सरकार मामले की जांच मुंबई पुलिस से ही कराना चाहती थी, लेकिन केंद्र ने जांच सीबीआई को सौंप दी।
