मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का नया खुलासा, सुशांत के अकाउंट से निकले 15 करोड़ लेकिन रिया के खाते में नहीं
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने नया खुलासा किया है। दरअसल पुष्टि की है कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों से लगभग 15 करोड़ रुपये निकाले गए थे। हालांकि, उस पैसे को कहां खर्च किया गया था या किसे प्राप्त हुआ, इसका विवरण अभी तक नहीं मिला है। वहीं इस बात का कोई सबूत भी नहीं मिला है कि रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते में कोई बड़ी राशि ट्रांसफर की गई है।
