सुशांत मामले में ईडी का नया खुलासा, सुशांत के अकाउंट से लाखों रुपए ट्रांसफर हुए थे रिया के भाई के अकाउंट में
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सुशांत सुसाइड केस में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ईडी ने नया खुलासा किया है। दरअसल सुशांत के खाते से शौविक के अकाउंट में कई बार पैसे ट्रांसफर हुए थे। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सुशांत के अकाउंट से लाखों रुपए शौविक के अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर हुए हैं। वहीं साल 2019 में सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट में 50 करोड़ रुपए थे, जिसमें सिर्फ अब 1 करोड़ से कुछ ज्यादा रकम बची है।
