सुशांत केस: सीबीआई ने रिया के पैरेंट्स से 8 घंटे तक की पूछताछ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीबीआई ने लगातार 12वें दिन की पूछताछ में रिया के पैरेंट्स से 8 घंटे तक सवाल-जवाब किए। हालांकि सीबीआई ने रिया को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया। संध्या चक्रवर्ती और इंद्रजीत मंगलवार सुबह 11 बजे सांताक्रूज के कालीना स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे। सीबीआई ने उनसे सुशांत संग रिया के रिश्ते, रिया के सुशांत का घर छोड़ने की वजह और आर्थिक लेनदेन से जुड़े सवाल पूछे। शौविक वहीं मौजूद रहे।
