फिल्म 'ड्राइव' की OTT रिलीज को लेकर करण जौहर से खफा थे सुशांत सिंह राजपूत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बीते 14 जून को पहली पुण्यतिथि थी। इस मौके पर तमाम हस्तियों के साथ सुशांत के चाहने वालों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है। पिछले साल सुशांत की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत के बाद कई तरह के सवाल उठे थे। सुशांत के टैलेंट मैनेजर उदय सिंह गौरी ने अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म 'ड्राइव' की OTT रिलीज को लेकर सुशांत करण जौहर से खफा थे।