आमिर के बाद अब सुशांत सिंह ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: republic world
अभिनेता सुशांत सिंह ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया। उन्होंने अपने पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाया और लिखा, 'ब्रेक ले रहा हूं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से। रिबूट करने की आवश्यकता है।' उनका सोशल मीडिया अकाउंट अभी बंद है और 'यह अकांउट एक्सिस्ट नहीं करता है' ऐसा दिखा रहा है। कल आमिर खान ने भी सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने का फैसला लिया था।
