सुशांत आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, लगा साजिश रचने का आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक आत्महत्या ने लोगों के मन में ढ़ेरों सवाल खड़े कर दिए हैं। सुशांत का परिवार और फैंस इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस की जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। सुशांत के फैंस का गुस्सा भी कम नहीं हो रहा है। अब इस मामले में शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।