सीबीआई ने सुशांत सुसाइड केस में दर्ज की एफआईआर, रिया समेत 6 लोगों के नाम शामिल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सीबीआई ने सुशांत सिंह सुसाइड मामले की जांच शुरू कर दी है। इस कड़ी में गुरुवार को सीबीआई ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में रिया के पिता इंद्रजीत, मां संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी का नाम भी शामिल है।
