भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी सुशांत की 'छिछोरे', 'सांड की आंख' भी हुई शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
साल 2020 खत्म होने को है, ऐसे में नए साल के स्वागत के लिए कई अवॉर्ड शोज का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में दिखाई जाने वाली फिल्मों का भी ऐलान कर दिया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस समारोह का ऐलान करते हुए बताया कि इसमें तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की 'सांड की आंख' और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' भी दिखाई जाएगी।