सुशांत के पिता केके सिंह के बयान दर्ज, प्रवर्तन निदेशालय को बैंक स्टेटमेंट सौंपे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के बयान दर्ज किए। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय को कुछ बैंक स्टेटमेंट भी सौंपे हैं। रिया चक्रवर्ती के सीए राजेश शाह को प्रवर्तन निदेशालय ने कल तलब किया था, लेकिन वह कल पेश नहीं हुए थे। बयान दर्ज करने के लिए उनके आज आने की संभावना है। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच फिलहाल सीबीआई और ईडी कर रहे हैं।
