मौत के बाद सुशांत का पहला बर्थडे, कंगना ने यशराज फिल्म्स, करन जौहर और महेश भट्ट पर साधा निशाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सुशांत सिंह राजूपत अगर जिंदा होते तो वो 35 वर्ष के हो जाते। 21 जनवरी 1986 को वो जन्मे थे। 14 जून 2020 को वो अपने कमरे में फांसी पर झूलते मिले थे। मामले में सीबीआई, एनसीबी की जांच जारी है। सुशांत की याद में कंगना ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में यशराज फिल्म्स, करन जौहर और महेश भट्ट का नाम मेंशन करते हुए लिखा है कि इन सभी ने मिलकर सुशांत को मार डाला।
