सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब इसका टाइटल ट्रैक भी रिलीज हो गया है। इस गाने में एक्ट्रेस संजना संघी भी नजर आ रही है। सुशांत के इस गाने को सिंगर ए.आर रहमान ने अपनी आवाज दी है। साथ ही इसके लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'इसका टाइटल ट्रैक मेरा पसंदीदा ट्रैक है।'