सुशांत की बहन श्वेता ने की अपील- भाई पर बनी फिल्म 'शशांक' का करें बॉयकॉट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर फिल्में बनाने की तैयारी शुरु होने लगी है। हाल ही में सुशांत की जिंदगी और मौत पर आधारित फिल्म 'शशांक' का एक पोस्टर जारी किया गया है।अब इस फिल्म के पोस्टर्स देखने के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति काफी नाराज हो गई हैं। उन्होंने अभिनेता के फैंस से इस फिल्म का बॉयकॉट करने की अपील की है।