ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय में दिखे अफेजिया के लक्षण, पड़ेगी फिजियोथेरेपी की भी जरूरत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय को लेकर हाल ही में खबर आई थी कारगिल में अपनी एक आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक के कारण उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद कहा गया कि अभिनेता इलाज में भी प्रतिक्रिया दिखा रहे हैं। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल में अफेजिया यानी वाचाघात के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जो उनके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।