रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से बनाएंगी 10 फिल्में
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज ने संयुक्त रूप से 10 फिल्में बनाने का ऐलान किया है। ये 10 फिल्में कौन-सी होंगी और इनमें कौन-कौन से सितारे होंगे, इसका खुलासा तो अभी नहीं किया गया है लेकिन ये समझा जा रहा है कि इस डील की शुरुआत दक्षिण भारत की हिट फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की हिंदी रीमेक से होगी। बता दें रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के बीच 1,000 करोड़ की डील हुई है।
