दिग्गज निर्देशकों संग अब वेब सीरीज बनाएगा टी-सीरीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
टी-सीरीज अब वेब सीरीज प्रोड्यूस करेगा। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार कहते हैं कि टी-सीरीज हमेशा से दमदार कहानियों पर विश्वास करता आया है, चाहे वह संगीत के माध्यम से हो या फिल्म के माध्यम से हो। आनंद एल राय, अनुभव सिन्हा, निखिल आडवाणी, हंसल मेहता, सौमेंद्र पाधी, संजय गुप्ता, बिजॉय नांबियार, सुपरन एस वर्मा, मिखिल मुसाले जैसे कई दिग्गज यहां नए-नए कॉन्सेप्ट्स के साथ वेब सीरीज का निर्माण करेंगे।
