सैफ अली खान की 'तांडव' का ट्रेलर रिलीज, अली अब्बास जफर ने बनाई पहली वेब सीरीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
अली अब्बास जफर की बतौर निर्माता पहली सीरीज 'तांडव' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। दिल्ली की सियासत पर बनी इस वेब सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, मोहम्मद जीशान अयूब, तिगमांशू धूलिया आदि मुख्य भूमिकाओं में हैं। 15 जनवरी को यह वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम पर आएगी। अली अब्बास जफर शादी को लेकर भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
