तापसी और गुलशन ने ब्लर की शूटिंग शुरू की, ब्वॉयफ्रेंड माथियास बो के लिए एक्ट्रेस ने ये कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pinkvilla
तापसी पन्नू और गुलशन देवैया ने नैनीताल में अपने नए प्रोजेक्ट ब्लर की शूटिंग शुरू की। ये तापसी का पहला प्रोडक्शन वेंचर है। ये फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर्स फिल्म्स का पहला प्रोजेक्ट है। फिल्म में गुलशन, तापसी के पति बनेंगे। डायरेक्शन अजय बहल कर रहे हैं। दूसरी तरफ समझ न आने पर भी तापसी की सभी फिल्में देखने वाले ब्वॉयफ्रेंड माथियास बो के लिए एक्ट्रेस बोलीं- 'वो बॉलीवुड के इमोशन्स से कनेक्ट नहीं होते।'
