तापसी को नहीं मिली ऊषा मेहता की बायोपिक, बोलीं- ऐसा होता तो सपना सच हो जाता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
ईटाइम्स ने तापसी से जब इस फिल्म के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए भी एक खबर थी, जो मुझे अखबार में पढ़ने को मिली। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि मुझसे इस फिल्म के लिए संपर्क नहीं किया गया है।" उन्होंने कहा, "हालांकि, अगर ऐसा होता तो मेरा एक सपना सच हो जाता। ऊषा मेहता जैसी महान स्वतंत्रता सेनानी का जीवन पर्दे पर उतारना मेरे लिए सम्मान की बात होती।"