तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन की 'लूप लपेटा' का ट्रेलर रिलीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
तापसी पन्नू औऱ ताहिर राज भसीन की फिल्म लूप लपेटा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आकाश भाटिया के निर्देशिन में बनी ये फिल्म जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' का ऑफीशियल रीमेक है। फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांच से भरा हुआ है। ट्रेलर में तापसी और ताहिर लवर्स की भूमिका में हैं। लड़की तेज तर्रार और लड़का आलसी किस्म का दिखाया गया है जिसे जुआ खेलना बेहद पसंद है।
