राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आ सकती हैं तापसी पन्नू
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड में तापसी पन्नू को तेजी से उभरती हुई अभिनेत्री के तौर पर देखा जाता है। वहीं, दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। अब खबरों की मानें तो निर्देशक राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी को मुख्य भूमिका में देखा जा सकता है। अगर यह सच साबित होता है तो वाकई शाहरुख और तापसी के फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।