अभिनेत्री तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लगातार कई दिनों से सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक हो रहे हैं। इस कड़ी में अब अभिनेत्री तब्बू का भी नाम जुड़ा। हालिया तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ। उन्होंने सभी फैंस को अलर्ट भी किया है। उन्होंने सभी फॉलोअर्स के लिए एक मैसेज लिखा, 'हैक अलर्ट, मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है। कृपया आप मेरे अकाउंट से शेयर किए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।'
