मैडॉक फिल्म्स की सीरीज के साथ होगा तमन्ना भाटिया का हिंदी वेब स्पेस पर डेब्यू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
तमन्ना भाटिया को फिल्ममेकर दिनेश विजान ने अपकमिंग हिंदी वेब सीरीज के लिए फाइनल किया। तमन्ना इस महीने के अंत में शूटिंग शुरू करेंगी। मैडॉक फिल्म्स की सीरीज के साथ तमन्ना हिंदी वेब स्पेस पर डेब्यू कर रही हैं। 2021 में उन्होंने '11th Hour' से तेलुगु वेब सीरीज में डेब्यू किया था। 'नवंबर स्टोरी' से उन्होंने तमिल वेब स्पेस में डेब्यू किया था, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई थी।
