'बबली बाउंसर' में महिला बाउंसर के रोल में दिखेंगी तमन्ना भाटिया, मधुर भंडारकर कर रहे डायरेक्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की अगली फिल्म 'बबली बाउंसर' होगी। जिसे मधुर भंडारकर डायरेक्ट करने वाले हैं। इसकी शूटिंग आज से मोहाली में शुरू हुई। फिल्म की कहानी एक महिला बाउंसर की लाइफ पर बेस्ड है। कहानी 'बाउंसर टाउन' के नाम से फेमस उत्तर भारत के असोला फतेपुर गांव की है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी दिखेंगे। फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में आएगी।
