तमन्ना भाटिया के माता-पिता पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अभिनेत्री की रिपोर्ट नेगेटिव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दुनियाभर में फैली महामारी कोरोना वायरस अब बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा तमन्ना भाटिया के घर भी जा पहुंची है। दरअसल, खबर आई है कि तमन्ना के माता-पिता रजनी भाटिया और संतोष भाटिया भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी अब तमन्ना ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने इसमें यह भी बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।