तमिल एक्टर आनंद कन्नन का 48 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the news minute
वीडियो जॉकी से तमिल एक्टर बने आनंद कन्नन का केवल 48 साल की उम्र में निधन हो गया। आनंद पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनको बाइल डक्ट कैंसर था। वह 90 और 2000 के दशक में काफी पॉप्युलर चेहरा थे। आनंद के निधन पर तमिल ऐक्टर्स और उनके फैन्स ने सोशल मीडिया पर बेहद दुख जताया। आनंद ने अपने टीवी करियर की शुरूआत सिंगापुर से की।
