तमिल अभिनेत्री दीपा उर्फ पॉलीन जेसिका चेन्नई के फ्लैट में लटकी मिलीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Idnsek
तमिल अभिनेत्री पॉलीन जेसिका 18 सितंबर को चेन्नई के विरुगमबक्कम मल्लिका एवेन्यू में किराए के फ्लैट में मृत पाई गईं। वह आंध्र प्रदेश की मूल निवासी थीं। दीपा के नाम से मशहूर पॉलीन जेसिका ने हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'वैधा' में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न तमिल फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया। वह 18 सितंबर को अपने अपार्टमेंट में फांसी पर लटका मिलीं।
