हार्टअटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए तमिल अभिनेता विवेक, हालत नाजुक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिल अभिनेता विवेक आज हार्टअटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। हास्य अभिनेता बेहोश हो गए थे। उनकी पत्नी और बेटी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कल ही अभिनेता ने कोरोना वैक्सीन की डोज ली थी। बता दें 'पद्मश्री' अवॉर्डी विवेक ने रजनीकांत, विजय और अजित कुमार समेत कई बड़े तमिल कलाकारों के साथ काम किया है। विवेक को पिछली बार हरीश कल्याण स्टारर मूवी 'धाराला प्रभु' में देखा गया था।
