क्रिकेटर मनीष पांडे ने की फिल्म एक्ट्रेस अश्रिता से शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram@manishpandey9insta
भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे और साउथ इंडियन फिल्म एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी आज शादी के बंधन में बंधे। शादी की पहली फोटो सनराइजर्स हैदराबाद ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। पांडे ने रविवार को ही कर्नाटक को सयैद मुस्ताक अली टूर्नामेंट का खिताब जिताया था। अश्रिता ने साउथ इंडियन फिल्म इंद्रजीत, उधायम एनएच-4, तेलीकेडा बोली और नान थान शिवा में काम किया है। शादी का जश्न मुंबई में दो दिन तक चलेगा।
