तमिल 'बिग बॉस' फेम यशिका आनंद सड़क दुर्घटना में घायल, उनकी दोस्त की हुई मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेत्री और बिग बॉस के तमिल संस्करण की पूर्व प्रतिभागी यशिका आनंद एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। याशिका और उनके दोस्त महाबलीपुरम के पास अपनी कार में यात्रा कर रहे थे, तभी उनके साथ यह घटना घटित हुई है। यह घटना 25 जुलाई की रात को करीब एक बजे हुई है। इसमें यशिका की एक दोस्त वल्लिचेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई है। यशिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।