मुराद खेतानी की फिल्म में तारा सुतारिया की एंट्री, होगी एक्ट्रेस की पहली सिंगल लीड फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pinkvilla
एक्ट्रेस तारा सुतारिया हाल ही में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' में दिखी थीं। अब तारा प्रोड्यूसर मुराद खेतानी की अगली फिल्म में दिखेंगी। तारा ने ये प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। ये एक्ट्रेस की पहली सिंगल लीड फिल्म होगी। ये एक थ्रिलर-ड्रामा जॉनर की फिल्म होगी, जिसमें तारा अपने एक नए अंदाज में नजर आएंगी। तारा के ऑनबोर्ड आने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द होगा।
