तारा सुतारिया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, 24 सितंबर को 'तड़प' में आएंगी नज़र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
तारा सुतारिया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए फैंस का आभार जताया। कुछ दिनों पहले तारा संक्रमित हुईं थीं। तारा ने हालिया फिल्म 'तड़प' की शूटिंग खत्म की। मिलन लुथरिया निर्देशित फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। फिल्म 24 सितंबर को सिनेमाघरों में लगेगी। थ्रिलर ड्रामा फिल्म में अमित साध, सिकंदर खेर और शरत सक्सेना प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
