'तारक मेहता...' के पुराने 'टप्पू' भव्या गांधी के पिता का कोरोना से निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
देशभर में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मनोरंजन जगत से भी आए दिन दुखद समाचार सामने आ रहे हैं। टीवी और फिल्मों के कई सितारे इससे बच नहीं सके हैं। अब धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पुराने टप्पू भव्या गांधी के पिता भी इस दुनिया से चल बसे हैं। बीते कई दिनों से वह कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे और आखिरकार इससे जंग हार गए।