प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर राधे श्याम के सॉन्ग ‘आशिकी आ गई’ का टीजर जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: youtube
प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम का पहला गाना 15 नवंबर को जारी हुआ था। जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला था। जिसके बाद मेकर्स ने आज फिल्म के दूसरे गाने ‘आशिकी आ गई’ का टीजर जारी किया है। फिल्म का पूरा गाना 1 दिसंबर को जारी किया जाएगा। हिंदी वर्जन दोपहर 1 बजे और तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन को शाम 7 बजे जारी किया जाएगा।
