बुराड़ी केस पर बनी सीरीज़ हाउस ऑफ़ सीक्रेट्स का टीज़र जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2018 में दिल्ली के बुराड़ी इलाक़े के संत नगर में एक ही परिवार के 11 लोगों की डेड बॉडी फंदे से लटकी हुई मिली थीं। सामूहिक आत्महत्या जैसे लगने वाले इस केस ने पूरी दिल्ली को दहला दिया था। इस अनसुलझे केस पर फ़िल्ममेकर लीना यादव ने डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ हाउस ऑफ सीक्रेट्स- द बुराड़ी डेथ्स बनायी है, जो नेटफ्लिक्स पर 8 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। प्लेटफॉर्म ने शुक्रवार को इसका टीज़र जारी किया।
