आदर जैन की फिल्म 'हैलो चार्ली' का टीजर रिलीज़, 9 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आदर जैन की फिल्म 'हैलो चार्ली' का टीजर रिलीज़ हुआ। फिल्म 9 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। फिल्म में आदर एक ट्रांसपोर्टर की भूमिका में है। जिसे मुंबई से दीव तक एक गोरिल्ला को ट्रांसफर करने का काम दिया गया है। पंकज सारस्वत के निर्देशन में बनी फिल्म में आदार जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित और इलनाज नोरोजी हैं। फिल्म रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस की।
