'दहाड़' का टीज़र रिलीज़, 27 महिलाओं की मर्डर मिस्ट्री सुलझाती दिखेंगी सोनाक्षी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: youtube
सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यू वेब सीरीज 'दहाड़' का टीज़र रिलीज़ हो गया है। टीजर की शुरुआत 27 महिलाओं की मर्डर मिस्ट्री से होती है, जिसकी जांच-पड़ताल सोनाक्षी सिन्हा करती दिखेंगी। वेब सीरीज में विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी हैं। 'दहाड़' रीमा कागती और जोया अख्तर ने बनाई है। जबकि निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने मिलकर किया है। 'दहाड़' का ट्रेलर 3 मई 2023 को आएगा।
