'ड्रीम गर्ल 2' में तेजस्वी प्रकाश नहीं, ये एक्ट्रेस होगी आयुष्मान के साथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर कहा जा रहा था कि फिल्म में टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश होंगी। लेकिन, मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में सारा अली खान हो सकती हैं। दरअसल, मेकर्स को फिल्म के लिए एक यंग फेस चाहिए था, जिसके लिए सारा किरदार में एकदम फिट बैठती हैं। फिलहाल फिल्म अपने शुरूआती स्टेज में हैं और साल के अंत में फ्लोर पर जाएगी।
